ऊंचाहार: एनटीपीसी गेस्ट हाउस में विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
ऊँचाहार क्षेत्र में लगातार बिजली की अघोषित कटौती से जनता त्रस्त है और जिसकी शिकायत लगातार क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय के पास पहुंच रही थी।सोमवार की शाम जनता की समस्याओं को लेकर विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर दिशा निर्देश दिये।