बेगूसराय: बेगूसराय में 13 मई को होगा लोकसभा चुनाव, DM रोशन कुशवाहा ने दी पूरी जानकारी
बेगूसराय में 13 मई को चौथे चरण में लोकसभा का चुनाव सम्पन्न होगा. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है. युवा मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान करने की अपील की जा रही है. इस बात की जानकारी डीएम रोशन कुशवाहा ने दी. डीएम ने बताया कि बेगूसराय में मतदाता प्रतिशत 70 करने के लिए जिले में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.