बेगूसराय: चैती नवरात्रा आज से हुआ शुरू, शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
चैती नवरात्रा आज से बेगूसराय में शुरू हो गया है. इसको लेकर शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. चैती नवरात्रा व रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. एसपी मनीष ने कहा है कि रामनवमी पर्व बेगूसराय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके इसको लेकर पुलिस प्रशासन कृतसंकल्पित है.