नवाबगंज: बाराबंकी में गेहूं खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त, जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने दी जानकारी
बाराबंकी जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार करीब 10 बजे बताया कि जिले में इस वर्ष गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार हुई है, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन ने खरीद को बढ़ावा देने के लिए 84 सरकारी क्रय केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 1 अप्रैल से खरीद प्रक्रिया जारी है।