नीमडीह: पितकी व जामडीह रेलवे फाटक से एनएच 32 पर बढ़ी परेशानी, 14 किमी लंबा जाम लगा
इन दिनों एनएच 32 टाटा - चांडिल - पुरुलिया - धनबाद मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेलवे फाटक बार बार बंद होने के कारण सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी जाम लग जा रही हैं. गुरुवार को भी पितकी रेलवे से चांडिल की ओर करीब चार किमी वही दूसरी ओर पितकी रेलवे से करीब नीमडीह तक करीब दस किमी वाहनों का लंबा जाम लगा रहा.