भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी के स्थानीय उद्योगों, एमएसएमई और बुनकरों के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए शहर में एक बार फिर 'हुनर का मेला' सजने जा रहा है। 'एक जिला-एक उत्पाद' के तहत टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज के औद्योगिक विकास में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कल से 26 जनवरी तक ग्रामीण हाट में "भीलवाड़ा टेक्सटाइल एण्ड हैंडीक्राफ्ट मेला" का आयोजन किया जाएगा।