मानिकपुर: चित्रकूट टाइगर रिजर्व मानिकपुर में 60 हजार पौधों के रोपण की तैयारी, बारिश का इंतजार
चित्रकूट: मानिकपुर स्थित चित्रकूट टाइगर रिजर्व प्रथम की नर्सरी में तैयार 60 हजार पौधे रोपण के लिए तैयार हैं। बारिश शुरू होते ही इन्हें जंगलों में लगाया जाएगा। पानी की कमी के बावजूद वन रक्षक मिथलेश सिंह की सतत देखरेख में पौधों को सुरक्षित तैयार किया गया, जो वन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।तस्वीरे आज गुरुवार सुबह 11 बजे की है।