जसवंतनगर: ग्राम बलैयापुर में तालाब की सरकारी जमीन पर बुलडोजर चला, राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया अवैध कब्जा
तालाब की सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से कब्जा हटवाकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण चिन्हित किया और उसे हटवा दिया। इस दौरान *नायब तहसीलदार नेहा सचान* और *पुलिस उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी* मौके पर मौजूद रहे।