बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार का देवघर जाने के क्रम में शुक्रवार की देर शाम 6:00 बजे जमुई में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मंत्री ने नए साल की बधाई दी। मंत्री संजय कुमार ने बिहार के विभिन्न जिलों में बंद पड़े चीनी मीलों को जल्द से जल्द चालू करवाने का दावा किया।