भरगामा: प्रतिभाओं का सम्मान: जवाहर उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों को मिला गौरव
बुधवार को जवाहर उच्च विद्यालय भरगामा के परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शशिभूषण सुमन, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।