झांसी: झांसी में बैक पेपर छूटने पर छात्राएं हुईं भावुक, बोलीं- यूनिवर्सिटी ने बिना बताए बदला समय, अब घरवालों को क्या जवाब देंगे
Jhansi, Jhansi | May 11, 2026 झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में स्पेशल बैक पेपर देने पहुंचे करीब 50 छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने पहले जारी टाइम टेबल में बदलाव कर दिया, लेकिन इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई।तय समय के अनुसार जब छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला कि उनका पेपर पहले ही हो चुका है। इसके बाद नाराज छात्र-छात्राओं ने BKD में किया प्रदर्शन