ऊंचाहार: जगतपुर के राय का पुरवा पारी गाँव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट व फायरिंग, होमगार्ड को लगी गोली, दो अन्य घायल
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के राय का पुरवा पारी गाँव के पास शुक्रवार की शाम, पुरानी रंजिश में स्कोर्पियो सवार दबंगों ने होमगार्ड शिवप्रताप सिंह निवासी इटारा गौआ थाना सलोन की ऑल्टो कार में टक्कर मार दी और उसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया।बीचबचाव करने पर गाँव के अनुज सिंह व प्रफुल्ल सिंह को पीट दिया, इस दौरान फायरिंग हुई जिसमें होमगार्ड को गोली लगी है।