बकानी: नायरा पेट्रोल पम्प पर गिरे दो सोने के मंगल सूत्र का 6 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
*बकानी पेट्रोल पम्प पर गिरे दो सोने के मंगल सूत्र का छे दिन बाद भी नही लगा सुराग* बकानी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल पम्प पर गिरे करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के दो सोने के मंगलसूत्र 6 दिन बाद भी नहीं मिल पाए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन मंगलसूत्र उठाकर ले जाने वाले बाइक सवार युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार बकानी क्षेत्र के नानोर गांव निवासी हीरालाल मेहर दो सोने के मंगलसूत्र टिक करवाने के लिए मध्यप्रदेश के जीरापुर जा रहे थे।