नानपारा: रामनगर सेमरा में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली, सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता का संदेश दिया
रामनगर सेमरा नानपारा में सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत 'स्कूल चलो अभियान' रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान बच्चों ने 'हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है', 'आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे', रैली निकाल कर जागरूक किया गया