मंझनपुर: पश्चिम शरीरा इलाके में संदिग्ध दशा में युवती की मौत, प्रेमी पर हत्या का आरोप, बहन ने डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई
पश्चिम शरीरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की 20 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ गई। गांव का ही एक युवक उसे इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक उसका प्रेमी बताया जाता है। वहीं, 21 अप्रैल को शव को दफना दिया गया। अब स्वजन को पूरे घटना को लेकर संदेह हो रहा है।