मांझा: इमलिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं इस बात की सूचना जब परिजनों के द्वारा डायल 112 की पुलिस को दी गई तो डायल 112 की पुलिस शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।