मांझा: धोबवालिया गांव से पढ़ने गया एक किशोर लापता, खोजबीन में जुटे परिजन
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के धोबवालिया गांव में पढ़ने गया एक किशोर लापता हो गया। वहीं लापता किशोर की खोजबीन में परिजन जुटे हुए हैं। लापता किशोर सरताज अली बताया गया है। बताया जाता हि किशोर अपने घर से पढ़ने के लिए गया हुआ था इसी दौरान किशोर लापता हो गया है। इसकी जानकारी परिजनों के द्वारा गुरुवार की सुबह 8:00 बजे दी गई है।