गोरखपुर: रामगढ़ताल हाईवे पर डीसीएम हादसे में टायर फटने से 25 से 30 लोग घायल, तीन की हालत नाजुक
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापार गांव से मुंडन संस्कार के लिए तरकुलहा मंदिर जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।यह दुर्घटना रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के NH-28 फोरलेन पर उस समय हुई,जब तेज रफ्तार पिकअप का अचानक टायर फट गया।टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे उसमें सवार 25 से 30 लोग घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है