छतरपुर नगर: ग्राम पनोठा में पानी के विवाद में बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार: सीएसपी
ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनोठा में पानी की होदी से पानी उपयोग करने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया था। मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने अपने ही पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मामले में आज 04 अप्रैल शाम करीब 6:30 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया।