इटकी: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से रवि मिश्रा गोलीकांड में शामिल अपराधी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
Itki, Ranchi | Feb 19, 2024 सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के संस्कृत कॉलेज के पास बीते 11 फरवरी की रात अपराधियों ने रविशंकर मिश्रा नाम के युवक को गोली मारी थी। रांची पुलिस ने इस गोलीकांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। घटना के पीछे आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है।