मिर्ज़ापुर: बाढ़ से प्रभावित 363 गांव के किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
गंगा नदी में बाढ़ से प्रभावित 363 गांव के किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मीडिया व सरकारी आकड़ों के अनुसार 363 गांव बाढ़ प्रभावित दिखाया गया है। जिसमें सदर तहसील के 186 और चुनार तहसील के 177 गांव शामिल हैं। पिछली बार जिला प्रशासन ने मुआवजा नहीं दिया था।