मिर्ज़ापुर: पेहटी के चौराहा पर मालवाहक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, घंटों हुई नोकझोंक, स्थानीय लोगों ने किया बीच-बचाव
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पेहटी के चौराहा पर बुधवार की सुबह 9:00 बजे एक मालवाहक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा टूट गया। इसको लेकर कार सवार और मालवाहक के चालक के बीच जमकर नोंकझोंक शुरू हो गई। घंटों नोंकझोंक के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया।