परौर (शाहजहाँपुर)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना परौर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियादारों, संभ्रांत नागरिकों तथा पीस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।