मालथोन: मालथौन बस स्टैंड पर बुंदेली शेरे का हुआ आयोजन, पारंपरिक नृत्य ने मन मोहा
Malthon, Sagar | Jul 20, 2025 मालथौन मे श्रावण मास की परंपरा के तहत रविवार को मालथौन बस स्टैंड परिसर में यादव समाज द्वारा भव्य बुंदेली शेरे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए और पारंपरिक अंदाज में शेरे का गायन किया गया।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें नृत्यांगनाओं द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए।