मालथोन: वार्ड नंबर-8 में जलभराव से परेशान लोगों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Malthon, Sagar | Jul 25, 2025 मालथौन नगर परिषद के वार्ड 8 के रहवासियों ने भारी बारिश के चलते हो रही जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच दिए गए ज्ञापन में नागरिकों ने बताया कि नगर की ओर से आने वाला बरसाती पानी इसी वार्ड से होकर गुजरता है, जिससे घरों में पानी भर जाता है और राशन, खाने-पीने का सामान भीगकर खराब हो जाता है।