कांके: रांची स्थित PMLA कोर्ट में पेशी के बाद जमीन कारोबारी को भेजा गया जेल, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2024 जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी की पूछताछ पूरी हो चुकी है।चार दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को रांची स्थित PMLA कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। बता दें कि ईडी ने जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा की गिरफ्तारी की है। अब तक की हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।