डुमरांव: 9.95 करोड़ की कमाई वाले डुमरांव स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिल रहा शौचालय का लाभ, जिम्मेदारी को लेकर विभागीय खींचतान
Dumraon, Buxar | Jun 20, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन, जो सालभर में लगभग 9.95 करोड़ रुपये की आय करता है, वहां यात्रियों को बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं हो रही है। स्टेशन पर मौजूद चार शौचालयों में से एक भी उपयोग योग्य स्थिति में नहीं है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।