करहल: करहल क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 81 पर बोलेरो कार डिवाइडर से टकराई, दो लोग घायल, सैफई में भर्ती
करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 81 पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सैफई पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। वहीं यातायात को कार हटाने के बाद सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया है।