ओबरा: वार्ड नं 2 में स्कोर्पियो के धक्के से स्कूटी सवार व्यक्ति घायल, अस्पताल में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 2 में शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो के धक्के से स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। वही स्कोर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय अनिल कुशवाहा पुत्र सुखलाल कुशवाहा निवासी बीडर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे।