अम्बाला: कोहरे की चपेट में अंबाला विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम, रेल यातायात भी हुआ बाधित
Ambala, Ambala | Jan 30, 2024 मंगलवार को एक बार फिर अंबाला शहर समेत आसपास के इलाके घने कोहरे के साए में छुप गए हैं। कोहरा इतना ज्यादा है कि विजिबिलिटी भी 30 मीटर से काम हो चली है। इसी वजह से एक तरफ जहां सड़क पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ट्रेन का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने समय से करीब 3 घंटे देरी से ट्रेन चल रही है।