पत्थलगांव: पत्थलगांव में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, कार खेत में पलटी
थाना क्षेत्र के सुखरापारा स्थित एकलव्य स्कूल के समीप शनिवार शाम कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवकों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार चार युवक मैनपाट से सराईपानी (बगीचा) की ओर जा