मड़िहान: राजगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना अहरौरा पर वादी राजेश कुमार अवर अभियंता राजगढ़ उप द्वारा 11 केवी के पोल व तार की चोरी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी जिसमें सोमवार की दोपहर 3:00 बजे उप निरीक्षक रामकिशोर व उप निरीक्षक रंजन चौबे राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा राजगढ़ क्षेत्र से अभियुक्त विनोद यादव निवासी ग्राम पतोरा जनपद जौनपुर व नंदलाल गुप्ता निवासी शबरी मिर्जापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया