मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से जंगली जानवर की मौत, पुलिस ने कराया दफन
बताते चले कि शुक्रवार की रात 11:30 बजे जंगल से भटक कर नीलगाय गांव में आ गया सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की धक्के से गिरकर घायल हो गया था जिस पर शिकारियों की नजर पड़ी तो उसे जीते जी ही काटने लगे। इधर राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल एक शिकारी को हिरासत में ले लिया अन्य सीकारी भाग निकले। पुलिस ने तालाब के किनारे जानवर को दफन कर आगे की कार्रवाई में जूटी।