लातेहार: भांजे पर धोखाधड़ी से 25 डिसमिल जमीन दान-पत्र लिखवाने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार
बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमू गांव निवासी जगजीवन मांझी ने अपने भांजे उपेन्द्र मांझी पर धोखाधड़ी कर अधिक जमीन का दान-पत्र लिखवा लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।