परबत्ता: परबत्ता में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता रैली, मुफ्त जांच शिविर आयोजित
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर परबत्ता में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वोत्तम लाइफ केयर क्लिनिक की ओर से रविवार सुबह जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना था