लापुंग: लापुंग में भीषण गर्मी से लोग परेशान
Lapung, Ranchi | Apr 16, 2026 अप्रैल में बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, वहीं गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक तेज महसूस हो रही है। बिजली कटौती और पानी की किल्लत ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। खा