बैराड़: गोवर्धन के गाजीगण में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद किए, विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
खबर गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम गाजीगड़ क्रेशर प्लांट के पास की है। जहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से तीन हजार रुपये कीमत के अबैध आतिशबाजी पटाखे जब्त किए है। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जानकारी थाने से रविवार शाम 7 बजे प्राप्त हुई है।