बांका: 11 पुड़िया स्मैक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
Banka, Banka | Jun 11, 2026 जिले में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करहरिया गांव निवासी रूपेश कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में गुरुवार की शाम 5 बजे थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली गई।