गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर चोरी करने वाले 6 अज्ञात बदमाशों पर कैंट थाना में मामला हुआ दर्ज, एसपी ने ₹10000 का इनाम किया घोषित
गुना हनुमान टेकरी धाम पर चोरी करने वाले 6 अज्ञात बदमाशों पर कैंट थाना में मामला दर्ज किया गया है। गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने चोरों को पकड़वाने एवं सूचना देने वाले को ₹10000 इनाम देने की घोषणा की है। 25 अगस्त की सुबह 2 से 3 बजे के बीच हनुमान टेकरी धाम पर छह बदमाशों ने चोरी की। हनुमान जी के आभूषण दान पेटियों से रुपए ले गए। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।