प्रतापपुर: प्रतापपुर में प्रशासन की सख्ती से निर्बाध ईंधन आपूर्ति शुरू हुई
प्रतापपुर स्थित शिवम फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर ईंधन उपलब्ध होने के बावजूद आम लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक एवं पटवारियों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंप परिसर में ईंधन से भरा टैंकर खड़ा था।