हज़ारीबाग: SP अमन कुमार का कटकमसांडी थाना निरीक्षण, फरार अपराधियों और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने कटकमसांडी थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा की। उन्होंने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करने और नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन और जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया।