नवाबगंज: अयोध्या मार्ग पर सागर कॉलेज के पास हुए हादसे में कार की टक्कर से छात्र और मामा घायल
बाराबंकी अयोध्या मार्ग पर सागर कॉलेज के पास एक सड़क हादसे में एक छात्र और उसके मामा घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, सागर नर्चर का छात्र अपने मामा के साथ छुट्टी के बाद घर जा रहा था। जैसे ही वे हाइवे पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में छात्र और उसके मामा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।