इकौना: गिलौला सुर भारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
गिलौला के सुर भारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र की मौत हो गई। दरअसल छात्र बलरामपुर का रहने वाला है जो अपने भाई के साथ गुरुकुल मे रहकर पढ़ाई करता था।वहीं पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि पुलिस जाँच में जुटी है।