माधौगढ़: जगम्मनपुर से बहादुरपुर जोड़ने वाला पुल दो करोड़ की लागत से बनेगा, हुआ भूमि पूजन
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के जगम्मनपुर से बहादुरपुर गांव जाने वाले मुख्यमार्ग की पुलिया टूट गई थी,जिसको लेकर लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,जिसको लेकर आज दिन शुक्रवार समय लगभग 5 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया,जिसमे दो करोड़ की लागत से यह पुल बनाया जाएगा,जिसका विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भूमि पूजन किया है।अब लोग फिर से निकल सकेंगे।