हरिहरगंज: हरिहरगंज में बुराई के प्रतीक रावण का दहन, अच्छाई के तीर से जला रावण का पुतला, हर्षोल्लास से मना दशहरा
हरिहरगंज मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार की रात 9 बजे दशहरा पर्व के अवसर पर नवयुवक सांस्कृतिक समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुटे।