पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर में अंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, सांसद पप्पू यादव हुए शामिल, जय भीम के लगाए नारे
Purnea East, Purnia | Apr 14, 2026
पूर्णिया शहर में संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई. इस जुलुस में मंगलवार को शाम के लगभग 6 बजे सांसद पप्पू यादव शामिल हुए।यात्रा में शामिल सांसद पप्पू यादव खूब झूमे और जय भीम के जयकारे लगाते रहे। ढोल ताशा, बैंड, डीजे के साथ शोभा यात्रा राजकीय वैद्यनाथ कल्याण छात्रावास से निकाली गई.