बुंदेलखंड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक रविवार को स्थानीय कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर ‘टीटू’ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चीनी एवं खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रति रोष प्रकट किया गया। बुंदेलखंड विकास सेना ने मांग की है की बढ़ती हुई कीमतों पर रोक लगाई जाए।