केकड़ी: त्योहारों को लेकर केकड़ी शहर पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक, अधिकारियों ने शांति व आपसी सौहार्द की की अपील
Kekri, Ajmer | Jun 24, 2026 SDM सुरेश की अध्यक्षता में बुधवार शाम 6 बजे केकड़ी शहर पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक हुई।SDM ने कहा कि त्योहार पर शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।बैठक में मोहर्रम के दिन बाजारों की समुचित सफाई करवाने सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।सदस्यों ने सभी त्योहार आपसी सद्भाव से मनाने की प्रतिबद्धता दर्शाई।