बरकागाँव: सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा को लेकर बनी रणनीति, श्रद्धालु काशी विश्वनाथ से अयोध्या धाम तक करेंगे दर्शन
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी मंडल के नापो खुर्द पंचायत में आगामी सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की। इस दौरान 23 जून 2026 को प्रस्तावित तीर्थ यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि नापो खुर्द पंचायत से श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ मंदिर, त्रिवेणी