झांसी: झांसी में आबकारी विभाग ने किया बड़ा एक्शन, 208 लीटर अवैध शराब जब्त, एक महिला को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2026 जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया।मेडिकल बाईपास, कोछाभांवर, पिछोर और कटेरा डेरा समेत कई इलाकों में दी गई दबिश में 208 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान 04 मुकदमे दर्ज कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया।